ambulance Emergency : +916239127185 Appointments Appointments : +911814685777

Email Email : info@tagorehospital.com

ambulance Appointments Enquiry Email

वर्ल्ड हाईपरटेंशन लीग कांफ्रैंस में डा. विजय महाजन सहित देश के

वर्ल्ड हाईपरटेंशन लीग कांफ्रैंस में डा. विजय महाजन सहित देश के

वर्ल्ड हाईपरटेंशन लीग कांफ्रैंस में डा. विजय महाजन सहित देश के

tiem Latest News

30-Aug-2024

वर्ल्ड हाईपरटेंशन लीग कांफ्रैंस में डा. विजय महाजन सहित देश के 10 फिजिशियन्स व कार्डियोलॉजिस्ट का सम्मान

वर्ल्ड हाईपरटेंशन लीग कांफ्रेंस जोकि देहरादून में आयोजित की गई, में टैगोर अस्पताल व हार्ट केयर सेंटर जालंधर के सीनियर फिजिशियन डा. विजय महाजन सहित देश के 10 प्रमुख - फिजिशियन्स व कार्डियोलॉजिस्ट का तु सम्मान किया गया। डा. महाजन को यह सम्मान मैडीसिन के क्षेत्र में उच्चतम क्लीनिकल व शैक्षणिक मापदंड स्थापित करने के कारण दिया गया है। इस कांफ्रेंस में देश व विदेश से लगभग 500 फिजिशियन्स व कार्डियोलॉजिस्ट ने हिस्सा लिया था। डा. महाजन जिन्हें पहले ही पी.जी.आई. एल्यूमी अवार्ड, डैस्ट फिजिशियन्स अवार्ड, आई.एम.ए. पंजाब द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा हिमाचल सरकार द्वारा हिमाचल गौरव से सम्मानित किया जा चुका है, ने दिल्ली के बाद उत्तरी भारत में पहली बार जालंधर में हार्ट सर्जरी कार्यक्रम शुरू किया था। टैगोर अस्पताल व हार्ट केयर सेंटर को 2 प्रमुख हार्ट आप्रेशन करने के कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड 2020 में दर्ज किया गया था।