टैगोर हस्पताल एवं हार्ट केयर सेंटर में सेंकडो चमड़ी, नाक, कान, गले के रोगियों ने लिया निःशुल्क जांच शिविर का लाभ
जालन्धर/विशाल कोहली
स्थानीय टैगोर हस्पताल एवं हार्ट केयर सेंटर, बंदा बहादुर नगर, महावीर मार्ग जालंधर में आज लगाए गए चमड़ी, नाक, कान, गले के रोगों का निशुल्क जांच शिविर के दौरान में 152 चमड़ी रोगियों, 106 नाक, कान व गले के रोगियों की निःशुल्क जांच की गई।
उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर विजय महाजन, (प्रबंध निदेशक, टैगोर हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर सेंटर) ने बताया कि इस दौरान लेजर एवं त्वचा रोग उपचार विशेषज्ञ डॉ रूबल धानुका और नाक, कान और गला रोगों के विशेषज्ञ डॉ शिशिर जैन द्वारा जांच के दौरान पीड़ित जरूरतमन्द रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी
दी गई।
इसके अतिरिक्त जरूरतमंद पीड़ित रोगियों की रोग जांच के लिए आवश्यक टैस्ट भी 50 प्रतिशत रियायती दर पर किए गए। इस दौरान 21 ई एन टी रोगियों और 36 चमड़ी रोग से पीड़ित रोगियों को रियायती दरों पर ऑपरेशन वलेजर चिकित्सा के लिए चिन्हित किया गया।
Tagore Hospital & Heart Care Centre Pvt. Ltd. @ 2026 All Right Reserved.